हत्या के मामले में 15 साल से फरार आरोपी बिहार से गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 27 दिसम्बर 2023, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए वन पुलिस की टीम ने थाना इसराना क्षेत्र में जनवरी 2008 में मांडी रोड के साथ गेहू के खेत में प्रवासी श्रमिक की हुई हत्या मामले में 15 साल से फरार चल रहे आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान नवीन गिरी निवासी नेरपुर बेगुसराय बिहार के रूप में हुई। थाना इसराना पुलिस ने बुधवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से पूछताछ करने के साथ ही वारदात में संलिप्त फरार इसके साथी आरोपी को पकड़ने का प्रयास करेंगी।
थाना इसराना प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज ने बताया कि थाना इसराना में 16 जनवरी 2008 को किशोरी पुत्र विष्णु निवासी जगजीवनपुर नालंदा बिहार हाल दास भट्ठा इसराना ने शिकायत देकर बताया था कि उसका छोटा भाई दुर्गी व अजीत उसके साथ परिवार सहित भट्ठे पर काम करते है। भाई दुर्गी 15 जनवरी 2008 को शाम करीब 5 बजे सामान लेने के लिए गया था। दुर्गी देर शाम तक वापिस नही आया। उन्होंने भाई की आसपास तलाश की जो नही मिला। 16 जनवरी को दोपहर करीब 12 बजे उसकी 8 वर्षीय बेटी ने बताया की चाचा सड़क के पास गेहूं के खेत में पड़ा है। वह भट्ठे से लेबर को साथ लेकर मौके पर गया तो भाई दुर्गी का शव पड़ा मिला। उसकी गर्दन पर तेज धार हथियार के घाव लगे दिखाई दे रहे थे व काफी मात्रा में खून निकला हुआ था। पास में चप्पल पड़ी थी व गेहू की फसल भी टूटी हुई थी। अज्ञात व्यक्ति ने उसके भाई दुर्गी की हत्या की है। शिकायत पर थाना इसराना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।
इंस्पेक्टर बलराज ने बताया कि पुलिस ने मामले में अगस्त 2008 में आरोपी कमलेश चोहान निवासी सागरपुर जहानाबाद व शिव पूजन निवासी रानीबाजार जहानाबाद बिहार को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने साथी आरोपी नवीन गिरी निवासी नेरपुर बेगुसराय बिहार व गुड्डू निवासी कपूरीगंज नालंदा बिहार के साथ मिलकर हत्या की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर वहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोपी नवीन गिरी व गुड्डू की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर बलराज ने बताया थाना इसराना पुलिस द्वारा वर्ष 2010 में मामले में फरार आरोपी नवीन गिरी व गुड्डू को पीओ घोषित करवाया गया। सीआईए वन पुलिस टीम बुधवार को आरोपी नवीन गिरी को बिहार से गिरफ्तार कर लाई।

Comments