हत्या के मामले में 3 महीने से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयोग कि लोहे की पाइप व चाकू बरामद.
BOL PANIPAT : 22 फरवरी 2023, गांव गांजबड़ में किराए के कमरे पर 5 नवम्बर की साय प्रवासी युवक 21 वर्षीय पिंटू पाठक की हत्या के मामले में नामजद आरोपी को बीती देर साय सीआईए वन पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गोलू पाठक पुत्र अजय पाठक निवासी पिथौरा पलामू झारखंड के रूप में हुई।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दंबिस दे रही थी। आरोपी पुलिस पकड़ से बचने के लिए ठिकाने बदल कर छुपकर रह रहा था। पुलिस टीम ने मंगलवार को मिली गुप्त सूचना पर दंबिस देकर आरोपी गोलू पाठक को करनाल में अलीपुरा मोड़ से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पूछताछ में आरोपी ने साथी पिंटू पाठक की हत्या की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
पूछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ दोनों गांव गांजबड़ में एक ही मकान में कमरा किराये पर लेकर रहते थे। करीब 4/5 महीने पहले उसकी पिंकू पाठक के साथ किसी बात को लेकर कहासूनी व गाली गलौच हो गई थी। जिसकी वह मन ही मन में रंजिश पाले हुए था। 5 नवम्बर को वह और पिंटू काम से छुट्टी कर कमरे पर इकट्ठे बेठकर पूरा दिन शराब पी रहे थे। वह खुद कम शराब पी रहा था और पिंटू को ज्यादा पिला रहा था। पिंटू को ज्यादा नशा हो गया तो उसने कमरे में रखी लोहे की पाईप से पिंटू के सिर पर कई वार किये। इसके बाद पिंटू के गले पर चाकू से कई वार कर मौके से फरार हो गए। बाद में पिंटू की मौत हो गई थी।
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयोग की लोहे की पाइप व चाकू बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी गोलू पाठक को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
थाना सदर में आकाश प्रजापति निवासी औरंगाबाद बिहार हाल किरायेदार गांव गांजबड़ ने शिकायत देकर बताया था कि वह पैप्सी वेयर हाउस बड़ौली में लेबर का काम करता है। झारखंड के पलामू जिला के गांव पतरेगा निवासी पिंकू पाठक पुत्र उपेंद्र पाठक व इसी जिला के गांव पिथौरा निवासी गोलू पाठक पुत्र अजय पाठक भी साथ में किराये के कमरे पर रहते थे। पिंकू पाठक एक फैक्टरी में काम करता था और गोलू पैप्सी वेयर हाउस बड़ौली में उसके साथ काम करता था। पिंकू 2 दिन से ड्यूटी पर नही जा रहा था और गोलू भी 5 नवम्बर को ड्यूटी पर नही गया। 5 नवम्बर को वह साय की शिफ्ट की ड्यूटी कर वेयर हाउस से रात करीब 11:30 बजे कमरे पर आया तो कुंडी लगी हुई थी। उसने कुंडी खोली तो सामने कमरे में फर्श पर पिंकू पाठक खुन से लथपथ हालत में पड़ा था। जिसके सिर से काफी खून निकला हुआ था और पास में शराब की दो बोतलें पड़ी थी। वह तुरंत पास के कमरे में रहने वाले पिंकू के गांव निवासी बसंत के पाय गया और घटना के बारे में बताया। मकान मालिक को इसकी सूचना दी। मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। गोलू पाठक अपने सामान सहित कमरें से गायब था। उसको शक है कि पिंकू पाठक की हत्या गोलू पाठक ने शराब पीकर की है। करीब 15 दिन पहले गोलू पाठक व पिंकू पाठक की शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। तब गोलू पाठक ने पिंकू को जान से मारने की धमकी दी थी। उस समय दोनों में सुलह करवा दी गई थी। आकाश प्रजापति की शिकायत पर आरोपी गोलू के खिलाफ थाना सदर में हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments