Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at December 16, 2023

BOL PANIPAT : 16 दिसम्बर 2023, सीआईए वन पुलिस टीम ने देवी लाल पार्क के पास एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान पवन निवासी शहरमालपुर के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम शुक्रवार को देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान टोल टेक्स के पास मौजद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म का एक युवक देवी लाल पार्क के सामने खड़ा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान पवन पुत्र इश्वर निवासी शहरमालपुर के रूप में बताई। पुलिस टीम ने युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई लोवर की जेब से एक देसी पिस्तौल 32 बौर बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला। देसी पिस्तौल का लाईसेंस व परमिट मांगने पर आरोपी कोई भी कागजात पेश नही कर सका।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसके खिलाफ पहले भी आपराधिक वारदातों के काफी मुकदमें दर्ज है और कई व्यक्तियों के साथ रंजिश है। पूछताछ में आरोपी ने बताया गांव सिवाह निवासी श्रवण के साथ उसकी दोस्ती है। श्रवण के खिलाफ भी कई मामले दर्ज है। एक मामले में श्रवण को सजा हो चुका है। श्रवण करीब 6 महीने पहले पेरोल पर आया था तब श्रवण ने उसको उक्त देसी पिस्तौल दिया था। आरोपी पवन के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर शनिवार को पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments