16 वर्षीय युवती ने फांसी का फंदा लगाकर दी जान.
BOL PANIPAT : सनौली(प्रीति शर्मा), झांबा गांव में सुबह करीब 9 बजे एक 16 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही सनौली खुर्द पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया और आगामी कार्यवाही शुरू की। जानकारी अनुसार झांबा गांव निवासी सतीश पुत्र रामेश्वर त्यागी के मकान में यूपी के हाथरस स्थित नंगला आई अलीगढ निवासी ओमपाल अपने परिवार के साथ करीब 3 वर्षो से किराए पर रहता है। शनिवार सुबह उसकी 16 वर्षीय बेटी सुषमा ने अचानक अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जिसकी सूचना सनौली खुर्द पुलिस को दी। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यवाही करते हुए मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नही किया गया था।

Comments