Wednesday, July 22, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 19, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 19 सितम्बर 2023, सीआईए वन पुलिस टीम ने असंध रोड पुल के नीचे एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अंकित निवासी ईदगाह कॉलोनी के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम सोमवार देर शाम गश्त के दौरान असंध रोड पुल के नीचे मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक इदगाह कॉलोनी की और से पैदल पैदल आ रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। कुछ देर बाद पुलिस टीम को सामने से संदिग्ध किस्म का एक युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने पास आने पर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान अंकित पुत्र अशोक निवासी ईदगाह कॉलोनी के रूप में बताई। तलाशी लेने पर आरोपी की पहनी हुई पेंट की जेब से अवैध एक देसी पिस्तौल 315 बौर बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया उक्त देसी पिस्तौल करीब 4 महीने पहले उसके दो दोस्तों ने रखने के लिए दिया था। बाद में उसको अवैध पिस्तौल रखने का शौक हो गया तो उसने दोस्तों को 6 हजार रूपए देकर उक्त देसी पिस्तौल खरीद लिया। देसी पिस्तोल को आरोपी साथ लेकर चलने लगा।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि आरोपी अंकित के खिलाफ थाना माडल टाउन में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ के बाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपी अंकित को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments