मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयोग की कस्सी, डंडा व लोहे का कड़ा बरामद
BOL PANIPAT : 08 फरवरी 2023, थाना बापौली पुलिस की टीम ने गांव खोजकीपुर खेत में बने कमरे में सो रहे युवक से मारपीट कर चोट मारने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में तीन आरोपियों को गांव खोजकीपुर से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान अजय पुत्र कृष्ण, राहुल पुत्र नरेश व साहिल पुत्र धर्मपाल निवासी खोजकीपुर के रूप में हुई।
थाना बापौली प्रभारी सब इंस्पेक्टर महाबीर सिंह ने बताया कि पूछताछ में तीनों आरोपियों ने मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की एक कस्सी, एक डंडा व एक लोहे का कड़ा बरामद कर पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
थाना बापौली प्रभारी सब इंस्पेक्टर महाबीर सिंह ने बताया कि नीरज पुत्र कर्मसिंह निवासी खोजकीपुर ने थाना बापौली र्में शिकायत देकर बताया था कि वह 6 फरवरी सोमवार की साय खेत में गेहूं की फसल में पानी चलाने के लिए गया था। पानी चलाकर वह खेत में बने कमरे में ही चारपाई पर सो गया। रात करीब 12 बजे गांव निवासी अजय पुत्र कृष्ण, प्रिंस पुत्र रविंद्र, राहुल पुत्र नरेश व साहिल पुत्र धर्मबीर राड, चाकू व पंच से लैस होकर खेत में आए। सभी आरोपियों ने कमरे में घुसकर उसके साथ मारपीट की, आरोपी साहिल ने कस्सी से सिर में वार कर चोट मारी। आरोपी साहिल ने जेब में जो कुछ भी है निकालने के लिए कहा। उसने जान बचाने के लिए मोबाइल फोन व करीब 2 हजार रूपए निकालकर आरोपियों को दे दिए। आरोपियों ने धमकी दी की वारदात बारे किसी को बताया तो जांन से मार देंगे। सभी आरोपी चोट मारकर व जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। नीरज की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323,324,452,506,34 के तहत थाना बापौली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने जांच करते हुए आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments