Saturday, February 14, 2026
Newspaper and Magzine


एएसपी को फैक्ट्ररी मालिक व सुपवाईजर पर वेतन ना देने और मारपीट कर गलत शब्द कहने की शिकायत देकर ठोस कार्यवाही करने की मांग की।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 22, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT , सनौली (प्रीति शर्मा) : चौटाला रोड स्थित एक फैक्ट्ररी में काम करने वाले युवा दंपत्ति ने फैक्ट्ररी मालिक व सुपवाईजर पर वेतन ना देने और मारपीट कर गलत शब्द कहने की शिकायत पर कार्यवाही ना किए जाने से परेशान दंपत्ति ने एएसपी को शिकायत देकर ठोस कार्यवाही करने की मांग की। जानकारी अनुसार नूरेसा पत्नी मोसीन ने दी शिकायत में बताया कि वो और उसका पति चौटाला रोड पर महालक्ष्मी स्पिनिंग मिल में काफी समय से काम करते है, लेकिन फैक्ट्ररी के मालिक व सुपरवाईजर ने उनका करीब चार माह का वेतन नही दिया और उनके साथ मारपीट कर गलत शब्द बोलते हुए जबरदस्ती फैक्ट्ररी से निकाल दिया जिसकी शिकायत उसने पुलिस को की।

पुलिस कार्यवाही करते हुए जांच करने के लिए फैक्ट्ररी में पहुंची और उन्हे थाने में बुलाया। जैसे ही वो थाने में पहुंचे तो थाने में पहले से ही मील का मालिक व सुपरवाईजर मौजूद था। पुलिस के सामने ही एक महिला ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और अंदर बंद कर दिया। काफी समय के बाद उन्हे बाहर निकाला और उन्हे डरा धमका कर कोरे कागजतों पर हस्ताक्षर करा लिए। फैक्ट्ररी मालिक ने उन्हे धमकी दी है कि उन्हे किसी भी फैक्ट्ररी में काम नही करने देगा अगर काम करेंगे तो उन्हे वहां से निकलवा देगा। पीडीत ने फैक्ट्ररी मालिक राहुल, विक्की व सुरवाईजर शमीम के खिलाफ ठोस कार्यवाही करने की मांग की है।

इस विषय में फैक्ट्ररी मालिक विक्की का कहना है कि सभी आरोप निराधार है उन्होने कोई वेतन नही देना है। दोनो को जब वेतन दिया गया तब ही उन्होने हस्ताक्षर करवाए है उल्टा उन्होने ही करीब 2 हजार रूपए उनके देने है। पहले कोंहड फैक्टरी में ये काम करते थे उन्हे पता लगा है कि झूठी शिकायत करके ये पैसे एठने का काम करते है। बिना किसी वजह के उन्हे परेशान कर रहे है। सभी दस्तावेज उन्होने एएसपी को दिखा दिए है।

Comments