Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 11, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 11 अप्रैल 2024, सीआईए वन पुलिस टीम ने गढ़ी बेसिक गांव के अड्डे के पास एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान जाखिर उर्फ सावेज निवासी गढ़ी बेसिक के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम बुधवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गढ़ी बेसिक गांव के अड्डे पर मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक गांव राणा माजरा की और से पैदल गढ़ी बेसिक गांव के अड्डे की तरफ आ रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी।कुछ देर पश्चात राणा माजरा की और से एक युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने पास आने पर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान जाखिर उर्फ सावेज पुत्र जाहिद निवासी गढ़ी बेसिक के रूप में बताई।

तलाशी लेने पर युवक की पहनी हुई पेंट की जेब से एक देसी पिस्तौल 12 बौर बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला। पुलिस ने युवक को देसी पिस्तौल का लाइसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा तो आरोपी कोई भी कागजात पेश नही कर सका।

सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि बरामद अवैध देसी पिस्तौल को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी जाखिर उर्फ सावेज के खिलाफ थाना सनौली में आम्र्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर वीरवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments