अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 15 नवम्बर 2023, सीआईए टू पुलिस टीम ने जलालपुर मोड़ पर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान तस्लीम निवासी मुस्तफाबाद कांधला शामली यूपी के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम मंगलवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान सनौली में जलालपुर मोड़ पर मौजूद थी। इसी दौरान एक युवक गांव सनौली की और से पैदल आया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने शक के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान स्लीम पुत्र रईश निवासी मुस्तफाबाद कांधला शामली यूपी के रूप में बताई।
तलाशी लेने पर आरोपी के पहने हुए पजामें से अवैध एक देसी पिस्तौल 315 बौर बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।
इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी तस्लीम ने बताया उसको अवैध हथियार रखने का शौक है। दोस्तों में रौब जमाने व शौक पूरा करने के लिए उसने उक्त देसी पिस्तौल करीब 3 साल पहले गांव में नदीम बिहारी नाम के युवक से 3 हजार रूपए में खरीदा था। आरोपी तस्लीम के खिलाफ थाना सनौली में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ के बाद पुलिस ने बुधवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments