ऑपरेशन ट्रेक डाउन के तहत पानीपत पुलिस की कार्रवाई. फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 13 नवंबर 2025, ऑपरेशन ट्रेक डाउन के तहत पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में पानीपत पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। सीआईए वन पुलिस की टीम ने विकास नगर में घर पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के दो आरोपियों को बुधवार को निजामपुर गंदा नाला के पास से काबू करने में कामयाबी हासिल की। आरोपियों की पहचान विकास नगर निवासी संजीव व करनाल के एबला एबली गांव निवासी मिंटू के रूप में हुई है।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने विकास नगर निवासी नवदीप व संदीप और नांगल गढी गांव निवासी सन्नी उर्फ डब्लू के साथ मिलकर साजिश रच उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
पूछताछ में आरोपी संजीव ने पुलिस को बताया उसने कॉलोनी के सुमित से 4 महीने पहले मकान खरीदा था। मकान का कब्जा नहीं मिला था। मकान में सुमित की जानकार राजव॓ती किराए पर रह रही है। उसके कहने पर राजवंती ने मकान खाली नही किया। इसी के चलते उसने अपने उक्त साथी आरोपियों के साथ मिलकर साजिश रचकर 13 अक्तूबर की रात मकान पर फायरिंग करने की उक्त वारदात को अंजाम दिया। वारदात बारे थाना औद्यागिक सेक्टर 29 में विकास नगर निवासी राजवंती पत्नी सुरेश की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
पुलिस ने वीरवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि आरोपी नवदीप, संदीप और जीन्द के रामयाय गांव निवासी दीपक को बीते शुक्रवार की रात सीआईए वन पुलिस टीम ने शाहपुर से परढाना रोड पर मुठभेड़ के बाद काबू किया था। आरोपियों के पास से 3 देसी पिस्तौल व 6 जिंदा रौंद बरामद हुए थे। आरोपी नवदीप व संदीप के पैर में एक-एक गोली लगी थी। तीनों आरोपियों को पुलिस ने माननीय न्यायायल में पेश किया था, जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया था।
यह है मामला
राजवंती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 13 अक्तूबर की रात घर पर वह और उसका बेटा सन्नी व भतीजा हिमांशु कमरे में सो रहे थे। राजवंती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 13 अक्तूबर की रात घर पर वह और उसका बेटा सन्नी व भतीजा हिमांशु कमरे में सो रहे थे। रात करीब 1 बजे दरवाजे पर पटाखे जैसी अवाज सुनाई दी। उसने उठकर देखा गेट के बाहर कॉलोनी निवासी संजीव पुत्र बाररूराम गाली गलौच कर रहा था। यह देख उसने दरवाजा नहीं खोला। आरोपी बाहर से दरवाजा तोड़ने लगा और गोली चलने की आवाज आई। आरोपी साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे। उसने डॉयल 112 पर फोन कर पुलिस को इसकी सूचना दी। शौर बंद होने पर बाहर निकल कर देखा 5 आरोपी भागते हुए दिखाई दिए। दरवाजे में गोली के निशान थे और पास में खोल पड़े थे। दूसरे कमरे की अलमारी खुली थी। चेक करने पर 3 लाख रूपए, सोने की एक चेन व चांदी की पाजेब नहीं मिली। आरोपी संजीव ने उसे जान से मारने के लिए अपने साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम दिया है। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में राजवंती की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments