चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार. शार्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए चुराई.
BOL PANIPAT : 25 जनवरी 2025, एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने न्यु हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मंदिर के पास एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान प्रिंस निवासी देशराज कॉलोनी के रूप में हुई।
एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रोहताश ने बताया कि उनकी टीम को शुक्रवार देर शाम को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में संदिग्ध किस्म का एक युवक बाइक पर सवार होकर घूम रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान प्रिंस पुत्र अजय निवासी देशराज कॉलोनी के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा।
गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त बाइक 18 जनवरी को माडल टाउन में गुरू रामदास सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना माडल टाउन में अमित पुत्र हरिश निवासी माडल टाउन की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रोहताश ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए बाइक चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी शुक्रवार को चोरी की बाइक को बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में घूम रहा था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर शनिवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments