Saturday, July 11, 2026
Newspaper and Magzine


भारत जोड़ो यात्रा के मध्यनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने अनाज मंडी व सनौली रोड पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 2, 2023 Tags: , , , , ,

02 जनवरी 2023, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने भारत जोड़ो यात्रा के मध्यनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सोमवार को समालखा विधायक धर्मसिंह छौक्कर व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ पानीपत अनाज मंडी व सनौली रोड पर व्यवस्थाओं को जायजा लेकर मौके पर ही अधिकारियों को सुरक्षा संबधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि यात्रा के मध्यनजर सुरक्षा व्यवस्थाओं को देखते हुए 5 व 6 जनवरी को सनौली मार्ग सहित जिला में पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किये गए हैं। इस दौरान पानीपत से सनौली की तरफ जाने व आने वाले वाहनों का रूट डाइवर्ट किया जाएगा। उस दिन वाहन चालक सोनीपत या करनाल के रास्ते यूपी में प्रवेश करें। उन्होंने विधायक धर्मसिंह छौक्कर और कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग की ओर से कोई कसर नही छोड़ी जाएगी। इसके लिए पुलिस कर्मचारियों को विशेष रूप से हिदायत भी जारी की जाएगी। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने विधायक धर्मसिंह छौक्कर से आग्रह किया की वे इस यात्रा में पार्टी की और से वालिंटियर्स भी लगाए ताकि वे सहयोग कर सके।

इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक धर्मबीर खर्ब, उप पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश, उप पुलिस अधीक्षक संदीप व अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहें।

Comments