स्कूटर बेचने के नाम पर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 27 जून 2025, थाना किला पुलिस ने स्कूटर बेचने के नाम पर भारत नगर बबैल रोड निवासी युवक से 72 हजार रूपए की ठगी करने के आरोपी को वीरवार शाम को वार्ड 11 चुंगी से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रानी मोहल्ला निवासी हर्षित के रूप में हुई है।
थाना किला प्रभारी सब इंस्पेक्टर श्रीनिवास ने बताया कि माननीय न्यायालय के आदेशानुसार भारत नगर बबैल रोड निवासी कृष्ण पुत्र ओमप्रकाश की शिकायत पर सितंबर 2024 में थाना किला में धोखाधड़ी का अभियोग दर्ज किय गया था। शिकायत में कृष्ण ने बताया था ककड़ चौक निवासी हर्षित पुत्र सुभाष और वह एक साथ बैठकर खाते पीते थे। दोनों की करीब 6 महीने पहले की दोस्ती हुई थी। 27 जुलाई 2023 को हर्षित ने उसके वॉटसअप नंबर पर इलेक्ट्रिक स्कूटरों की फोटो भेजकर कहा स्कूटर की 63 हजार रूपए कीमत है। वह उसे स्कूटर पर 28 हजार का डिस्काउंट देगा। हर्षित उसके पास स्कूटर की फोटो भेजकर कम दाम बताकर लुभाता रहा। उसने विश्वास कर दो स्कूटर खरीदने के लिए हर्षित को 23 अगस्त 2023 को 72 हजार रूपए गूगल पे से दे दिए। पैसे लेकर हर्षित ने तीन चार दिन में स्कूटर देने की बात कही। इसके बाद बहाने बनाकर आज कल कहकर टालने लगा। उसने शिकायत करने की बात कही तो हर्षित ने उसके फोन से वॉटसअप चेट डिलीट कर दी, और फोन उठाने बंद कर दिए। हर्षित ने स्कूटर बेचने के नाम पर धोखाधड़ी कर उससे उक्त राशि की ठगी कर ली।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर श्रीनिवास ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी हर्षित को शुक्रवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से पूछताछ करने के साथ ही ठगी गई नगदी बरामद करने का प्रयास करेंगी।

Comments