Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


ट्राली चोर गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार. चोरीशुदा ट्राली व वारदात में प्रयुक्त ट्रैक्टर बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 14, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 14 मार्च 2024, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने ट्राली चोर गिरोह के तीन आरोपियों को अजीजुल्लापुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान मनीष, विशाल व विकास निवासी ढुलावली सहारनपुर यूपी के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम को बुधवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के तीन युवक ऑयसर ट्रैक्टर के पीछे ट्राली जोड़कर अजीजुल्लापुर मोड़ के पास खड़े है। ट्राली चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए मौके पर दबिश देकर तीनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान मनीष पुत्र महिपाल, विशाल पुत्र जसमेर व विकीस उर्फ काला पुत्र रामकुमार निवासी ढुलावली सहारनपुर यूपी के रूप में बताई। पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों ने ट्रैक्टर के पीछे बंधी ट्राली 29 दिसम्बर 2023 की रात गांव चंदौली में दुकान के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना सेक्टर 13/17 में प्रेमचंद पुत्र नकली राम निवासी इंद्रा विहार कॉलोनी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया तीनों आरोपियों ने शार्टकट तरिके से मोटे पैसे कमाने के लिए ट्राली चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। तीनों आरोपी बुधवार को चोरीशुदा ट्राली को बेचने के लिए अजीजुल्लापुर मोड़ के पास ग्राहक की फिराक में खड़े थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा ट्राली व वारदात में प्रयुक्त ट्रैक्टर बरामद कर पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को वीरवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments