घर से नकदी व जैवरात चोरी का आरोपी गिरफ्तार. सोने के 2 कड़े, 2 चेन व 2 लाख 13 हजार 530 रूपए बरामद.
BOL PANIPAT , 06 जनवरी : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में सीआईए थ्री पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उग्राखेड़ी गांव में घर से 2 लाख से ज्यादा कैश व सोने के जैवरात चोरी के आरोपी को महादेव कॉलोनी से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बेरी वाली मस्जिद महादेव कॉलोनी निवासी दीपक उर्फ अभि के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि थाना चांदनी बाग में उग्राखेड़ी गांव निवासी रविंद्र मलिक पुत्र रणधीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि नवंबर 2025 में उसने बेटे व बेटी की शादी की थी। पुत्रवधू के जैवरात व शादी के बाद बचे 2 लाख से ज्यादा की नकदी घर में रखी थी। 3 जनवरी की रात वह और पत्नी घर पर थे। 4 जनवरी की अल सुबह करीब 5 बजे पत्नी घर का मेन गेट खोलकर बाड़े में पशुओं का दूध निकालने गई थी। करीब आधे घंटे बाद वह वापिस घर आई तो एक युवक घर से बैग ले जाते हुए दिखाई दिया। युवक को देख पत्नी ने शौर मचाया तो वह भी उठ गया। घर का सामान चेक करने पर सोने की दो चेन, दो कड़े व 2 लाख 13 हजार 530 रूपए कैश नहीं मिला। शिकायत में बेटे के दोस्त महादेव कॉलोनी निवासी अभिनव पर चोरी का शक जताते हुए बताया था कि कई दिन पहले अभिनव उनके घर आकर 10 के नए नोटों की गड्डी लेकर गया था। तब उसने बची नकदी व जैवरात भी देखे थे। थाना चांदनी बाग में रविंद्र मलिक की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।
प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया की सीआईए थ्री पुलिस टीम ने रविवार शाम को महादेव कॉलोनी से अभिनव को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया वह कुछ दिन पहले दोस्त शिवम के घर गया हुआ था। तब उसने शिवम की मां को घर में पैसे व जैवरात रखते देख लिया था। पैसे व जैवरात देख उसके मन में लालच आ गया और 4 जनवरी की अल सुबह घर से नकदी व जैवरात चोरी की।
पुलिस ने आरोपी दीपक उर्फ अभि के कब्जे से चोरी की सोने की 2 चेन, 2 कड़े व 2 लाख 13 हजार 530 रूपए की नकदी बरामद कर सोमवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments