अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे 9 युवकों को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया.
BOL PANIPAT : 15 जुलाई 2022, शराब तस्करों व खुर्दों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दंबिस दे 9 युवकों को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह ने बताया पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं मादक पदार्थ तस्करी की वारदातों पर अकुंश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के दौरान जिला पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा वीरवार सायँ अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे 9 युवकों को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से अवैध देशी शराब की कुल 88 बोतलें बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ संबधित थाना में एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।
थाना तहसील केंप पुलिस की टीम ने वीरवार साय गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर वधावा राम कालोनी में शिवम पुत्र सरवन निवासी हरिसिंह कालोनी पानीपत को 10 बोतल 18 अध्धे व 24 पव्वे अवैध देसी शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना तहसील कैंप की दूसरी टीम ने वधावा राम कालोनी में भूल भूलैया चौक के पास से आतिश पुत्र सुभाष निवासी वधावा राम कालोनी को 8 बौतल अवैध देसी शराब सहित गिरफ्तार किया। इसी प्रकार थाना तहसील कैंप की एक अन्य टीम ने कृष्ण नगर में जटटू चौक के पास से दीपक पुत्र अवतार निवासी जटटू चौक पानीपत को साढ़े 6 बोतल अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा सहित गिरफ्तार किया।
इसी प्रकार थाना पुराना औधोगिक पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर दंबिस देकर सौदापुर में स्कूल वाली गली से कृष्ण पुत्र तेलूराम निवासी सौदापुर को 8 बोतल अवैध देसी शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना पुराना औधोगिक पुलिस की दूसरी टीम ने हरि नगर में मंदिर के पास से मोहित पुत्र रामकुमार निवासी हरिनगर को 2 बोतल, 2 अध्धे व 8 पव्वे अवैध देसी शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना की एक अन्य टीम ने भारत नगर में अर्शदीप पुत्र सर्बजीत निवासी कुलदीप नगर पानीपत को 8 बोतल अवैध देसी शराब सहित गिरफ्तार किया।
इसी प्रकार थाना पुराना औधोगिक पुलिस की एक दूसरी टीम ने गंगा राम कालोनी में नाकाबंदी कर भरत पुत्र रणजीत निवासी अर्जुन नगर पानीपत को 8 बोतल व 6 अध्धे अवैध देसी शराब सहित गिरफतार किया। थाना की एक अन्य टीम ने गांव सौदापुर में स्कूल के पास से वहीम पुत्र हबीब निवासी सौदापुर को 16 अध्धे अवैध देसी शराब सहित गिरफतार किया।
इसी प्रकार थाना पुराना औधोगिक पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर दंबिस देकर क्षेत्र में रिफाइनरी पुल के पास से रामकुमार पुत्र मामू राम निवासी गोपाल कालोनी पानीपत को 32 पव्वे अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लेकर पुलिस द्वारा संबंधित थाना में एक्साइज एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह ने बताया जिला पुलिस द्वारा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। शराब एवं मादक पदार्थ तस्करी समेत अन्य गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों पर जिला पुलिस की विभिन्न टीमें विशेष नजर बनाए हुए है। ऐसी गैर कानूनी गतिविधियां करने वालों कि सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी और असामाजिक तत्वों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments