हत्या के मामले में अवैध देसी पिस्तौल व रौंद उपलब्ध करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 28 अप्रैल 2022, नाजिम की हत्या के मामले में अवैध देसी पिस्तौल व रौंद उपलब्ध करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार. सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया नाजिम की हत्या के मामलें में आरोपियों को अवैध देसी पिस्तौल व रौंद सप्लाई करने वाले फरार चल रहे आरोपी तालिब पुत्र मेहन्दा निवासी तिरवाड़ा शामली यूपी को सीआईए-टू पुलिस की टीम ने बुधवार साय बलजीत नगर नाका के पास से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पुलिस पुछताछ में आरोपी तालिब से खुलाशा हुआ की उसने 3 हजार रूपए में एक अवैध देसी पिस्तौल व 3 जिंदा रौद अज्ञात युवक से खरीद आरोपी तालिब पुत्र युसूफ निवासी मन्ना माजरा व वादिल उर्फ भूरा निवासी तितरवाड़ा को 10 हजार रूपए में बेच कर पैसो को खाने पीने में खर्च कर दिया। पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी तालिब को आज माननीय न्यायालय मे पेश किया वहा से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
मामलें मे आरोपी तालिब, वादिल उर्फ भूरा, गालिब व मंजूरा को पहले ही गिरफ्तार कर वारदात में प्रयोग किया अवैध देसी पिस्तौल बरामद कर चारो आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा जा चुका है.
यूपी के कैराना शामली के गांव मन्ना माजरा निवासी नाजिम पुत्र युसुफ की 20/21 सितम्बर 2021 की देर शाम चोटाला रोड पर पिस्तौल से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक नाजिम के भाई शकिल की शिकायत पर थाना औधोगिक सैक्टर-29 में उसके चचेरे भाई गालिब के खिलाफ हत्या की विभिन्न धाराओ के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले का अनुसंधान करते हुए सीआईए-टू पुलिस की टीम ने आरोपी गालिब को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने नाजिम के छोटे भाई तालिब व वादिल उर्फ भूरा पुत्र मंजूरा निवासी तितरवाड़ा के साथ योजना बनाकर नाजिम की हत्या करने बारे स्वीकारा था।
वारदात बारे मृतक नाजिम के भाई शकील की शिकायत पर थाना औधोगिक सैक्टर 29 में मुकदमा दर्ज है.
मृतक नाजिम के भाई शकील निवासी मन्ना माजरा कैराना शामली यूपी हाल विधानंद कालोनी पानीपत ने 21सितम्बर 2021 को थाना औधोगिक सैक्टर-29 में शिकायत देकर बताया था की उसका छोटा भाई नाजिम गांव से चचेरे भाई गालिब के साथ 19सितंबर को पत्थरी की दवाई लेने के लिए पानीपत आया था। 21सितंबर की सुबह सूचना मिली की देर रात उसके भाई नाजिम को चोटाला रोड़ पर पिस्तौल से गोली मारकर हत्या कर दी। नाजिम का शव सिविल हस्पताल के शव गृह मे रखवाया गया है। सूचना मिलते ही वह सिविल अस्पताल मे पहुंचे। शकिल ने शिकायत मे बताया की हत्या उसके चचेरे भाई गालिब ने कि है। गालिब की कुछ समय पहले नाजिम के साथ कहासूनी हुई थी। शकिल की शिकायत पर आरोपित गालिब के खिलाफ हत्या की विभिन्न धाराओं के तहत थाना औधोगिक सैक्टर-29 मे मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई थी।

Comments