बीते 6 माह के दौरान चोरी की वारदातों में 27 प्रतिशत व वाहन चोरी की वारदातों में 30 प्रतिशत की कमी आई.
चोरी, स्नैचिंग व वाहन चोरी के 15 गिरोह का सफाया कर इनके 43 आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया। इनसे 86 वारदातों का खुलासा कर 35 लाख 37 हजार 20 रूपये कीमत की चोरीशुदा संपति व नगदी बरामद की गई
अपराध व अपराधियों को किसी भी रुप में पनपने नही दिया जाएगा: एसपी अजीत सिंह शेखावत आईपीएस
BOL PANIPAT : 03 जुलाई 2024, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के साथ ही अपराधों पर नकेल कसते हुए अपराधियों को काबू करने के लिए वर्ष 2024 में जनवरी से जून माह के दौरान समय-समय पर जो अभियान चलाए गए उसके सार्थक परिणाम सामने निकल कर आए है।
जिला पुलिस द्वारा बीते 6 माह के दौरान गृह भेदन के 5, स्नैचिंग के 4, वाहन चोरी के 3 व साधारण चोरी के 3 गैंग सहित कुल 15 गैगों का सफाया कर इनके 43 आरोपियों को काबू कर जेल की सलाखों के पीछे भेजने का काम किया गया। वही पकड़े गए आरोपियों से 86 आपराधिक वारदातों का खुलासा करते हुए 35 लाख 37 हजार 20 रूपये की चोरीशुदा संपत्ति व नगदी बरामद की गई।
पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में पानीपत पुलिस की कड़ी मेहनत के परिणाम स्वरूप वर्ष 2023 के 6 माह की तुलना में वर्ष 2024 में बीते 6 माह में चोरी की वारदातों में 27 प्रतिशत व वाहन चोरी की वारदातों में 30 प्रतिशत की कमी आई है। वर्ष 2023 में 1 जनवरी से 30 जून तक चोरी के 617 मामलें आए थे, वही 2024 में 451 मामलें आए हैं। इसी प्रकार वाहन चोरी के वर्ष 2023 में 1 जनवरी से 30 जून तक 528 मामलें आए थे, वही वर्ष 2024 में 365 मामलें सामने आए है।
पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत का प्रयास केवल अपराधों पर अंकुश लगाना ही नहीं बल्कि समाज की मानसिक प्रवृति में बदलाव कर अपराधों को जड़ से मिटाना है। जैसा कि पुलिस का स्लोगन है; सेवा, सुरक्षा और सहयोग। उसी पर कार्य करते हुए अपराधों में कमी लाई जा रही है और आगे भी प्रयास जारी रहेगा। पानीपत पुलिस का हर संभव प्रयास है कि पीड़ित को बिना किसी भेदभाव व कम से कम समय में उचित न्याय दिलाया जाये और निष्पक्ष व प्रभावी जांच कर असल आरोपी को गिरफ्तार करके सख्त सजा दिलाई जाये।
पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने अभियान की सफलता का श्रेय पुलिस टीमों व आमजन को देते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा की अभियान में अगर इसी तरह आमजन का सहयोग मिलता रहा तो और भी बेहतर परिणाम सामने आएगें।
इन मुख्य गिरोह का हुआ बीते 6 माह में सफाया
- बैंक में लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड करते हुए 16 जून 2024 को सीआईए थ्री पुलिस पुलिस ने गिरोह के सरगना सहित 6 आरोपियों को काबू कर जेल की सलाखों की पीछे भेजने का काम किया। गिरोह से पानीपत की बैंक लूट की 1 वारदात सहित सोनीपत व पानीपत की वाहन लूट की 4 वारदातों का खुलासा हुआ था।
- एटीएम काटकर लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 18 मार्च को सीआईए वन पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत 5 आरोपियों को काबू कर जेल की सलाखों के पीछे भेजने का काम किया। आरोपियों से पानीपत व करनाल की 2 वारदातों का खुलासा हुआ था।
- घर व दुकानों में चोरी सहित बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 6 मार्च को सीआईए थ्री पुलिस टीम ने गिरोह के सरगना सहित 2 आरोपियों को काबू कर जेल की सलाखों के पीछे भेजने का काम किया। इनके 15 वारदातों का खुलासा हुआ था।
- अपहरण कर फिरौती, लूट व डकैती करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर 28 फरवरी को सीआईए वन पुलिस टीम ने गिरोह के सरगना सहित 9 आरोपियों को काबू कर जेल की सलाखों के पीछे भेजने का काम किया। इनसे 3 वारदातों का खुलासा हुआ था।
- फर्जी वेबसाइट बनाकर लक्की ड्रा निकालने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड कर 14 जनवरी को थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने गिरोह के सरगना सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजने का काम किया। आरोपी विभिन्न राज्यों में काफी सारी ठगी की वारदातों को अंजाम दे चुके थे।
- ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह की एक युवती सहित पांच आरोपियों को 28 मई को दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजने का काम किया। आरोपी विभिन्न राज्यों में लोगों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दे चुके थे। इनसे 4 मोबाइल फोन व 14 सिम कार्ड बरामद किये गए थे।
- बाइक चोरी व स्नेचिंग करने वाले गिरोह के 4 आरोपियों को 14 मई को सीआईए वन पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजने का काम किया। इनसे 6 वारदातों का खुलासा हुआ था।

Comments