Thursday, October 22, 2026
Newspaper and Magzine


टीडीआई व पार्श्वनाथ सिटी में बने बीपीएल फ्लैट से बिजली की तार चोरी करने वाले तीन आरोपी काबू. चोरीशुदा 13.900 किलो ग्राम बिजली की तार व दरवाजे के 4 कुंडे व 5 हैंडल बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 14, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 14 फरवरी 2023, थाना सेक्टर 13/17 पुलिस की टीम ने टीडीआई व पार्श्वनाथ सिटी में बने बीपीएल फ्लैट से बिजली की तार व दरवाजों के हैडल व कुंडे चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मंगत पुत्र भीमसैन, बिट्टू पुत्र सतीश व सुरज पुत्र रविंद्र निवासी गांव फरीदपुर के रूप में हुई।

थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि सोमवार को उनकी टीम गश्त के दौरान टोल प्लाजा के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के तीन युवक गांव फरीदपुर के पास बने पार्श्वनाथ सिटी के फ्लैटों के नजदीक प्लाटिक के कट्टे में कुछ सामान डालकर घूम रहे है। सामान चोरी का होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर तीनों आरोपी युवकों को काबू कर प्लास्टिक कट्टे की तलाशी ली तो बिजली की तार व दरवाजे के 4 कुंडे व 5 हैंडल मिले। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपनी पहचान पहचान मंगत पुत्र भीमसैन, बिट्टू पुत्र सतीश व सुरज पुत्र रविंद्र निवासी गांव फरीदपुर के रूप में बताते हुए उक्त सामान टीडीआई व पार्श्वनाथ सिटी में बने बीपीएल के फलैटों से चोरी करने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना सेक्टर 13/17 में हाउसिंग बोर्ड के जेई श्रवण की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा कुल 13.900 किलो ग्राम बिजली की तार व दरवाजे के 4 कुंडे व 5 हैंडल बरामद कर पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

थाना सेक्टर 13/17 में श्रवण पुत्र राजकुमार निवासी मदीना रोहतक ने सोमवार को शिकायत देकर बताया था कि वह हाउसिंग बोर्ड हरियाणा में कनिष्ट अभियंता के पद पर कार्यरत है। पानीपत टीडीआई व पार्श्वनाथ सिटी में बीपीएल फ्लैट बने हुए है। इनमे बिजली संबधी कार्य उसके कार्य क्षेत्र के अधीन आता है। उसको उक्त फ्लेटों में बिजली की तार व अन्य सामान चोरी होने बारे सूचना मिली थी। उसने मौके पर आकर देखा तो फ्लैटो से तार व गेट के डोर हैंडल चोरी हुए मिले। जब उसने अपने स्तर पर इसकी जांच की तो गांव फरीदपुर निवासी मंगत पुत्र भीमसैन, बिटटू पुत्र सतीश व सुरज पुत्र रविंद्र चोर मिले। श्रवण की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 380,34 के तहत थाना सेक्टर 13/71 में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments