अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार. 92 बोतल अवैध शराब बरामद.
BOL PANIPAT : 30 जून 2025, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में पानीपत पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी व खुर्दों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए स्पेशल अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत रविवार को एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने समालखा में रॉबिन कॉलोनी स्थित इंडस्ट्रीयल एरिया में अवैध शराब बेच रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। मौके से 92 बोतल अवैध देसी शराब बरामद हुई।
एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि उनकी टीम को रविवार को गुप्त सूचना मिली थी की समालखा में रॉबिन कॉलोनी स्थित इंडस्ट्रीयल एरिया में एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है।
पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से शराब बेच रहे युवक को काबू किया। मौके से 48 बोतल व 176 पव्वे अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान सतीश पुत्र माईधन निवासी चिरसमी सोनीपत के रूप में बताई।
पुलिस ने बरामद अवैध देसी शराब को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना समालखा में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर सोमवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments