Monday, July 27, 2026
Newspaper and Magzine


वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़. तीन आरोपी व एक खरीदने वाला गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 3, 2023 Tags: , , , , ,

-इक्को व बलैरो पिकअप गाड़ी चोरी की चार वारदातों को खुलासा

BOL PANIPAT :03 नवम्बर 2023, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए वन पुलिस टीम ने पुलिस वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड करते हुए गिरोह के सरगना सहित तीन आरोपियों को काबू करने में बड़ी कामयाबी हासिल की। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की इक्को व बोलेरो पिकअप गाड़ी खरीदने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार किया।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया की उनकी टीम ने वीरवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान मिली गुप्त सूचना पर दबिश देते हुए जाटल रोड पर देशवाल चौक के पास से आरोपी अंकित पुत्र किशोरी लाल निवासी किशनपुरा, अमरजीत पुत्र पूर्ण सिंह निवासी टोहाना फतेहाबाद व दलीप पुत्र मनफुल निवासी गोपालपुर रोहतक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने 7/8 अक्तूबर की रात जाटल रोड पर दुकान के बाहर से एक इक्को गाड़ी चोरी करने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना तहसील कैंप में संजय पुत्र रामनिवास निवासी जाटल रोड की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने उक्त इक्को गाड़ी चोरी के अतिरिक्त पानीपत से और दो इक्को व एक बोलेरो पिकअप गाड़ी चोरी कर कैथल में राधा स्वामी कॉलोनी निवासी गौरव पुत्र सुभाष को बेचने बारे स्वीकारा। गाड़ी चोरी की उक्त वारदातों बारे थाना औद्योगिक सेक्टर 29 व थाना पुराना औद्योगिक में मुकदमें दर्ज है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की इक्को बोलेरो पिकअप गाड़ी खरीदने वाले आरोपी गौरव को शुक्रवार को कैथल से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चोरीशुदा उक्त चारों गाड़िया खरीदने बारे स्वीकारा।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ गिरोह का सरगना आरोपी अंकित है। आरोपी अंकित व अमरजीत गाड़ी चोरी करते व आरोपी दलीप चोरीशुदा गाड़ियों को बिकवाता था। आरोपियों ने पानीपत जाटल रोड से चोरी की इक्को गाड़ी आरोपी गौरव को 30 हजार रूपए में बेची थी। आरोपी गौरव ने चोरीशुदा गाड़ी खरीद कर 10 हजार रूपए नकद देकर 20 हजार की उधार की थी। चोरी की गाड़ियों को आरोपी गौरव का पिता सुभाष आगे बेचता है।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि आरोपी अंकित के खिलाफ पहले भी जिला कैथल में वाहन चोरी के 10 मामले दर्ज है। आरोपी करीब 5 महीने पहले कैथल जेल से सजा पूरी (अंडर गोन) होने पर बाहर आया था।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि आरोपियों ने इक्को गाड़ी बेचकर हासिल की 10 हजार रूपए की नकदी खाने पीने में खर्च कर दी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से इक्को की आरसी, गाड़ी का इंश्योरेश व मालिक का लाईसेंस व वारदात में प्रयुक्त एक्टिवा व चाबी बरामद कर चारों आरोपियों को शुक्रवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

वाहन चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा हुआ

  1. आरोपियों ने 7/8 अक्तूबर की रात जाटल रोड पर दुकान के बाहर से एक इक्को गाड़ी चोरी की। चोरी की वारदात बारे थाना तहसील कैंप में संजय पुत्र रामनिवास निवासी जाटल रोड की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  2. आरोपियों ने 3 अक्तूबर की रात कृष्णपुरा में घर के बाहर से इक्को गाड़ी चोरी की। चोरी की वारदात बारे थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में धर्मपाल निवासी गणपति कॉलोनी खन्ना रोड कृष्णपुरा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  3. आरोपियों ने 8 सितम्बर की रात खन्ना रोड से इक्को गाड़ी चोरी की। चोरी की वारदात बारे थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में अनिल पुत्र रमेश निवासी मुकिमपुर सोनीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  4. आरोपियों ने 27 सितम्बर की रात गांव सौधापुर से एक बोलेरो पिकअप गाड़ी चोरी की। चोरी की वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में रमेश पुत्र सुनेहरा निवासी सौंधापुर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

Comments