Tuesday, July 21, 2026
Newspaper and Magzine


युवक को गंभीर चोट मारने मामले में आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 4, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 04 नवम्बर 2024, थाना चांदनी बाग पुलिस ने विद्यानंद कॉलोनी के पास ग्राउंड में बैठे युवक पर हमला कर गंभीर चोट मारने मामले में एक आरोपी को रविवार देर शाम गिरफ्तार किया। आरोपी की नाजिम निवासी विद्यानंद कॉलोनी के रूप में हुई।

थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में नामजद अपने साथी आरोपी शुभम निवासी उग्राखेड़ी व दो अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर चोट मारने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसका साथी आरोपी शुभम विद्यानंद कॉलोनी निवासी असलम से किसी बात की रंजिश रखे हुए था। शुभम के कहने पर उसके साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

यह है मामला

थाना चांदनी बाग में असलम पुत्र इस्लाम निवासी विद्यानंद कॉलोनी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि वह 8 अक्तूबर की देर शाम करीब 9 बजे कॉलोनी के नजदीक मिडडे की जिम के पास ग्राउंड में बैठकर फोन पर बात कर रहा था। वहा पर विद्यानंद कॉलोनी निवासी नाजिम आया और उसे देखकर चला गया। करीब 10 मिनट बाद नाजिम वापस शुभम निवासी उग्राखेड़ी, सतीश निवासी निंबरी, रोहित उर्फ रिंकू व दीपक उर्फ दीपू निवासी उग्राखेड़ी के साथ आया और आते ही सभी ने उस पर जान से मारने की नीयत से तलवार व रॉड से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके दोनों हाथ व पैरों पर काफी चोट मारी। वह बचाव के लिए चिल्लाया। कॉलोनी के लोगों को आते देख आरोपी चोट मारकर जाने से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। परिजनों ने उसको इलाज के लिए मैक्स अस्पताल में दाखिल करवाया। थाना चांदनी बाग में असलम की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments