Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


गोदाम से धागे के बोरे चोरी करने मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 27, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 27 दिसम्बर 2023, सीआईए टू पुलिस टीम ने थाना पुराना औद्यागिक क्षेत्र में स्थित फैक्टरी के गौदाम से घागे के बारे चोरी करने के मामले में नामजद चौथे आरोपी गोपाल कॉलोनी के प्रिंस को मंगलवार देर शाम नई अनाज मंडी से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी आरोपी प्रिंस सिंगला निवासी जाटल रोड पानीपत के साथ मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
आरोपी प्रिंस फैक्टरी में मुनीम का काम करता था। पुलिस ने बुधवार को आरोपी प्रिंस को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से चोरीशुदा धागे के बोरे बरामद करने व वारदात में शामिल इसके साथी आरोपी के ठीकानों का पता लगा पकड़ने का प्रयास करेगी।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि थाना पुराना औद्योगिक में माडल टाउन निवासी नवीन बंसल ने शिकायत देकर बताया था कि उनकी हरटेज एक्सपोर्ट नाम से बतरा कॉलोनी में कंपनी व पुराना औद्योगिक क्षेत्र में गोदाम है। 26 अक्तूबर को कंपनी के कर्मी प्रिंस को गोदाम की चाबी देकर धागे के बोरे गोदाम से कंपनी में लाने के लिए कहा था। प्रिंस अपने साथ अमन व सचिन को भी ले गया। तीनों से पहले से बनाई योजना अनुसार 12 बोरों के अतिरिक्त 7 बोरे दूसरे गोदाम से उठा लिए। तीनों ने गोदाम से कंपनी में आते समय धागे के 7 बोरे रास्ते में किसी को बेच दिए। इस बारे पता चलने पर उन्होंने गोदाम के केयर टेकर सोनू से पूछा तो उसने सारी जानकारी उनको दी। सचिन, प्रिंस व अमन ने कंपनी का माल चोरी किया है। शिकायत पर थाना पुराना औद्योगिक में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। पीड़ित ने बाद में मुनीम प्रिंस पर भी चोरी करने का शक जाहिर किया था।

इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने जांच करते हुए गत नवम्बर महीने में नामजद आरोपी सचिन निवासी बतरा कॉलोनी, अमन निवासी डिडवाडा जीन्द व उनसे चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी मोरधवज निवासी बरसोदिया सीतापुर यूपी हाल शास्त्री कॉलोनी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे चोरीशुदा धागे के 4 बोरे, 82 दरी व 15 हजार रूपए बरामद कर पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया था। पूछताछ में आरोपियों अपने साथी आरोपी प्रिंस के साथ मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। पुलिस ने आरोपी प्रिसं की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments