घर से मोबाइल, नकदी व गहने चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल फोन बरामद
BOL PANIPAT , 07 अक्तूबर । थाना चांदनी बाग पुलिस ने विद्यानंद कॉलोनी में घर से मोबाइल व गहने चोरी करने वाले आरोपी को मंगलवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर उग्राखेड़ी मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान विकास पुत्र राजू निवासी विद्यानंद कॉलोनी के रूप में हुई है।
थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर रेखा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने चोरी उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने चोरी की सोने की बाली व चांदी की पाजेब राह चलते अज्ञात व्यक्ति को 15 हजार रूपए में बेचकर हासिल की नकदी तथा चोरी की 45 हजार की नकदी खर्च कर दी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन बरामद कर बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।
यह है मामला;
थाना चांदनी बाग में विद्यानन्द कॉलोनी निवासी राकेश पुत्र जयकिशन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 21/22 जून की रात अज्ञात चोर घर की छत से कूदकर दरवाजा खोलर अंदर घूसकर एक जोड़ी सोने की बालियां, दो जोड़ी चांदी की पाजेब, एक मोबाइल फोन व बेड के दराज से 45 हजार रूपए चोरी कर ले गया। थाना चांदनी बाग में राकेश की शिकायत पर बीएनएस की संबंधित धाराओ में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments