अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 19 सितंबर 2025,सीआईए थ्री पुलिस टीम ने पट्टीकल्याणा गांव के अडडे पर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी कि पहचान पट्टीकल्यणा गांव निवासी चक्षु के रूप में हुई है।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी एक टीम वीरवार शाम को गश्त के दौरान पट्टीकल्याणा गांव के नजदीक मौजद थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की ग्रे रंग की टी-शर्ट व काले रंगी की लोवर पहने एक युवक पट्टीकल्याणा गांव के अडडे की तरफ आ रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। सूचना को पुख्ता मानते हुए टीम ने तुरंत पट्टीकल्याणा अड्डे पर पहुंचक दुकानों की आड में खड़े होकर वहा से आने जाने वालों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात गांव की और से एक युवक अड्डे की और आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान पट्टीकल्याणा निवासी चक्षु पुत्र जनेश्वर के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसकी पहनी हुई लोवर की जेब से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। देसी पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।
प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी चक्षु ने पुलिस को बताया उसको अवैध हथियार रखने का शौक है। वह करीब एक साल पहले यूपी के मोदी नगर गया था। वहा पार्क में मिले अमित नाम के एक लड़के से उक्त देसी पिस्तौल 14 हजार रूपए में खरीदकर लाया था। वीरवार को वह पिस्तौल को लेकर गांव में घूम रहा था।
आरोपी के खिलाफ थाना समालखा में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने शुक्रवार को पूछताछ के बाद आरोपी चक्षु को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments