Tuesday, May 19, 2026
Newspaper and Magzine


युवक को चाकू व डंडो से गंभीर चोट मारने के और दो आरोपी गिरफ्तार. गंडासी व डंडा बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 21, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 21 दिसम्बर 2024, समालखा चौकी पुलिस ने शास्त्री कॉलोनी में युवक को चाकू व डंडो से गंभीर चोट मारने मामले में शुक्रवार को और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान प्रवेश व लोकेश निवासी भापरा समालखा के रूप में हुई।

समालखा चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर जितेंद्र ने बताया पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मामले में पहले पकड़े जा चुके अपने चार साथी आरोपी गौरव निवासी नई वाल्मीकि बस्ती समालखा, शिवम निवासी वार्ड नंबर चार भापरा व हिमांशु व अनुराग निवासी अग्रवाल कॉलोनी समालखा के साथ मिलकर चोट मारने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। 
आरोपियों के कब्जे वारदात में प्रयुक्त एक गंडासी व एक डंडा बरामद कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर जितेंद्र ने बताया कि मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके उक्त चारों आरोपियों ने पूछताछ में बताया था साहिल ने कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर आरोपी गौरव को गाली गलौच की थी। इसकी रंजिश रखते हुए उन चारों ने अपने साथी आरोपी लोकेश व प्रवेश निवासी समालखा के साथ मिलकर साहिल को चोट मारने की उक्त वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने गिरफ्तार चारों आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक चाकू व एक डंडा बरामद कर पूछताछ के बाद चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजने के बाद आरोपी लोकेश व प्रवेश की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

यह है मामला

थाना समालखा कि समालखा चौकी में सुमन पत्नी राजकुमार निवासी समालखा ने 10 अक्तूबर को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका बेटा साहिल घर से 5 अक्तूबर को शाम करीब 6 बजे दूध लेने के लिए गया था। कुछ देर बाद राकेश व मोहित निवासी समालखा साहिल को गोद में उठाकर घर की तरफ आ रहे थे। साहिल बुरी तरह से जख्मी था। वह बेटे साहिल को समालखा सरकारी हस्पताल लेकर गई। जहा डाक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पानीपत सिविल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बेटे की गंभीर हालत को देखते हुए उसने पार्क अस्पताल में भर्ती करवा दिया। जहा पर साहिल के तीन ऑपरेशन होने के बाद 9 अक्तूबर को होश आया है।
बेटे साहिल ने होश में आने के बाद उसको बताया कि जब वह दूध लेने के लिए जा रहा था तो रास्ते में गौरव निवासी शास्त्री कॉलोनी उसको झांसे में फसाकर अपने किराये के घर के अंदर ले गया। गौरव के साथी लोकेश, प्रवेश, मिथुन, अनुराग, हिमांशु शिवम निवासी शास्त्री कॉलोनी पहले से ही घर के अंदर मौजूद थे। सभी ने हाथों में हथियार लिए हुए थे। सभी आरोपियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसको जान से मारने की नीयत से आरोपी लोकेश व प्रवेश ने गंडासी से सिर पर हमला किया। आरोपी अनुराग, शिवम, हिमांशु ने हथोड़े व डंडो से वार कर हाथ तोड़ दिया। आरोपी गौरव ने चाकू से पेट में काफी वार किये। उसने बचाव के लिए शौर किया तो मकान में रहने वाले अन्य किरायेदार अंकित, करिश व निहाल बिच बचाव करने के लिए आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर चोट मारी।
ज्यादा चोट होने के कारण वह बेहोश हो गया तो आरोपियों ने उसे मरा समझकर घर के बाहर फैक दिया। थाना समालखा में सुमन की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे। 

Comments