Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


संजय चौक से इंसार चौक व इंसार बाजार मार्केट में सलारगंज गेट तक हटवाया अतिक्रमण. 48 वाहनों के किए चालान.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 13, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 13 जनवरी 2024, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में शहर को जाम मुक्त करने की दिशा में अतिक्रमण के खिलाफ चलाए अभियान के तहत शनिवार को ट्रैफिक पुलिस टीम ने संजय चौक से इंसार चौक व इंसार बाजार मार्केट में सलारगंज गेट तक अतिक्रमण हटवाकर सर्विस लेन व फुटपाथ को खाली करवाया।

शहर यातायात इस्ट जोन इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रामनिवास ने दुकानों के बाहर अवैध तरीके से अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को विशेष रूप से हिदायत देकर फुटपाथ पर रखे सामान को दुकान की हद में रखवाया। इस दौरान फुटपाथ व सर्विस लेन पर अनाधिकृत रूप से बेतरतीब तरीके से खड़े 48 वाहनों के चालान भी किये गए व अतिक्रमण कर रखे फ्लेक्स बोर्ड इत्यादि सामान को जब्त किया गया। 

यातायात उप पुलिस अधीक्षक सुरेश सैनी ने बताया कि जीटी रोड पर दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर काफी दूर तक फुटपाथ पर सामान रखकर व रेहड़ी वाले सड़क पर रेहड़ी लगाकर अतिक्रमण करते है। काफी सारे लोग सड़क किनारे व सर्विस लेन पर अनाधिकृत रूप से बेतरतीब तरीके से गाड़ी खड़ी कर खरीददारी करते है। वही इंसार बाजार में दुकानदार दुकानों के बाहर काफी दूर तक सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण करते हैं। इससे जाम की समस्या उत्पन्न होती है और आने जाने वाले राहगिरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़कों पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें और न ही सड़क को अवरूध करें। 

उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटवाने के साथ ही दुकानदारों को विशेष रूप से हिदायत दी गई है कि वे फुटपाथ, सर्विस लेन व सड़क पर अतिक्रमण न करें। दोबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। जिला पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। शहर के सभी रोड़ से अतिक्रमण हटवाया जाएगा। सभी मार्केट में दुकानदारों से अपील की जा रही हे कि वे शहर को जाम मुक्त करने में ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करें।

Comments