Sunday, September 20, 2026
Newspaper and Magzine


गंभीर चोट मारने के मामले में आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at April 25, 2024

BOL PANIPAT : 24 अप्रैल 2024, थाना तहसील कैंप पुलिस ने दीनानाथ कॉलोनी में डीजे पर हुई कहासुनी के दौरान ईट से हमला कर कॉलोनी निवासी युवक दीपक को गंभीर चोट मारने के मामले में आरोपी को बुधवार देर शाम गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अंशु उर्फ अर्जुन निवासी दीनानाथ कॉलोनी के रूप में हुई। पुलिस ने पूछताछ के बाद वीरवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

थाना तहसील कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि थाना तहसील कैंप में दीनानाथ कॉलोनी निवासी दीपक पुत्र राजपाल ने शिकायत देकर बताया था कि 24 मार्च की देर शाम कॉलोनी में घर के पास गली में डीजे बज रहा था। वह भी डीजे देखने के लिए चला गया। तभी वहा पर कॉलोनी निवासी अर्जुन पुत्र राजकुमार आया जिसने शराब का सेवन कर रखा था। अर्जुन नाचते हुए सभी को गाली गलौच करने लगा। उसने गाली देने से मना किया तो अर्जुन ने मारपीट करते हुए ईट उठाकर उसके सिर व पैर पर मारी । हरस ने उसको छुड़वाया। आरोपी हमला कर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। हर्ष ने इलाज के लिए उसको जिला के एक नीजी अस्पताल भर्ती करवाया। शिकायत पर थाना तहसील कैंप में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी अर्जुन की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments