अवैध देसी पिस्तौल व चोरी की पल्सर बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 13 अगस्त 2022, सीआईए वन पुलिस टीम ने सैक्टर 18 में गंदा नाला पुलिस के नजदीक एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल व चोरी की पल्सर बाइक सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कमल निवासी कोहंड घरौंडा करनाल के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ उसे हथियार रखने का शौक है, वह हरिद्वार डाक कावड़ लेने के लिए गया था वहा उसने अज्ञात युवक से उक्त देसी पिस्तौल 4500 रूपए में खरीदा था, और प्लसर बाइक भी हरिद्वार से चोरी की थी। आरोपी दोस्तों में रौब दिखाने के लिए अवैध देसी पिस्तौल को साथ लेकर चलने लगा।
सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया उनकी एक टीम शुक्रवार को गश्त के दौरान जीटी रोड पर सैक्टर 18 कट पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म का एक युवक पल्सर बाइक पर सवार होकर सैक्टर 18 में गंदा नाला पुलिया के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाही करते हुए मौके पर दबिस देकर बाइक सहित आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान कमल पुत्र मदन निवासी कौहंड करनाल के रूप में बताई। पुलिस टीम ने शक के आधार पर तलाशी ली तो आरोपी की पेंट की जेब से एक अवैध देसी पिस्तौल बरामद हुआ। बाइक बारे पूछताछ करने करने पर आरोपी ने उक्त बाइक हरिद्वार से चोरी करने बारे स्वीकार किया है।
पुलिस टीम ने बरामद अवैध देसी पिस्तौल व चोरीशुदा पल्सर बाइक को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी कमल के खिलाफ थाना सैक्टर 13/17 में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments