Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 1, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 1 जून 2022, सीआईए-टू पुलिस की टीम ने बस स्टैंड के पास से एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद सहित गिरफ्तार किया हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान आशुतोष पुत्र उमेश निवासी टिकोला सोनीपत के रूप में हुई। आरोपी से गहनता से पुछताछ में खुलाशा हुआ वह दोस्तों में रौब दिखाने के लिए अवैध देसी पिस्तौल को रखता था। पुलिस टीम ने आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया मंगलवार की साय सीआईए-टू पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान जीटी रोड पर बस स्टेंड के पास मौजूद थी। पुलिस टीम को इसी दौरान सामने से एक संदिग्ध किस्म का युवक पैदल आते दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाही करते हुए कुछ कदमों पर ही काबू कर शक के आधार पर तलाशी ली तो आरोपी की पेंट की जेब से अवैध एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पिस्तौल को खोल कर चेक किया तो एक जिंदा रौंद मिला। पुलिस पुछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान आशुतोष पुत्र उमेश निवासी टिकोला सोनीपत के रूप में बताई। पुलिस टीम ने बरामद अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद को कब्जा पुलिस में लेकर गिरफ्तार आरोपी आशुतोष के खिलाफ थाना शहर में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानून कार्रवाही अमल में लाई गई।

Comments