Tuesday, December 9, 2025
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी का एक आरोपी गिरफ्तार. चोरीशुदा एक बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 27, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :27 मई 2023 , सीआईए टू की टीम ने गोहाना रोड एनएफलए नाका पर चोरीशुदा बाइक सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अमित पुत्र धर्मबीर निवासी आसन कला के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम शुक्रवार को गश्त के दौरान गोहाना रोड पर शुगर मील के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म का एक युवक स्पलेंडर बाइक पर बिंझौल की तरफ से एनएफएल नाका की तरफ आ रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम ने तुरंत एनएफएल नाका पर पहुंच कर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात बिंझौल की ओर से स्पलेंडर बाइक पर एक युवक आते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने बाइक को नाके पर रूकवाकर युवक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान अमित पुत्र धर्मबीर निवासी आसन कला के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक करीब 20 दिन पहले पानीपत सिविल अस्पताल परिसर में गेट के सामने से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना शहर सतीश पुत्र मांगेराम निवासी बतरा कॉलोनी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने बाइक चलाने का शौक पूरा करने के लिए बाइक चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी अमित को शनिवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments