120 ग्राम चरस सहित आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 21 मार्च 2023, पानीपत, पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने बीती देर साय डाहर गोल चक्कर के पास एक युवक को 120 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान जितेंद्र पुत्र श्यामफुल निवासी बुड़शाम के रूप में हुई।
एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ वह नशा करने का आदी है। नशा करने के लिए उसने दो तीन दिन पहले पानीपत ट्रक युनियन के पास राह चलते एक अज्ञात युवक से 150 ग्राम चरस 15 हजार रूपए में खरीदी थी। जिसमें से कुछ चरस उसने सेवन कर ली। बची हुई चरस को बेचने की फिराक में सोमवार को ग्राहक की तलाश में बाइक से रोहतक गोहना रोड पर जा रहा था। डाहर गोल चक्कर के पास पुलिस टीम ने उसे चरस सहित गिरफ्तार कर लिया।

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि सोमवार को उनकी टीम गश्त के दौरान गांव डाहर अड्डे के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की जितेंद्र पुत्र श्यामफुल निवासी बुड़शाम एचएफ डिलक्स बाइक पर गांव महराणा की ओर से डाहर गोल चक्कर की तरफ आएगा। जितेंद्र के पास मादक पदार्थ होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना का पुख्ता मानकर तुरंत डाहर गोल चक्कर पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात एक संदिग्ध किस्म का युवक गांव महराणा की तरफ से एचएफ डिलक्स बाइक पर आते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने पास आने पर बाइक को रूकवाकर युवक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान जितेंद्र पुत्र श्यामफुल निवासी बुड़शाम के रूप में बताई। पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में तलाशी ली तो आरोपी की पहनी हुई पेंट की जेब से चरस बरामद हुई। बरामद चरस का वजन करने पर 120 ग्राम पाया गया।
सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि बरामद चरस व बाइक को कब्जा पुलिस में लेकर पुलिस टीम ने आरोपी जितेंद्र के खिलाफ थाना इसराना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments