Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


21 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 31, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 31 अगस्त 2023, पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल टीम ने न्यू सनौली रोड बाईपास पर नाकाबंदी कर 21 ग्राम हेरोइन सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुमित निवासी अर्जुन नगर के रूप में हुई।

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया वह नशा करने का आदी है। आरोपी सुमित अपनी नशे की पूर्ति करने व बेचने के लिए उक्त हेरोइन यूपी के कैराना में काला नाम के एक युवक से कम कीमत पर खरीदकर लाया था। आरोपी सुमित के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर-29 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने वीरवार को आरोपी सुमित को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि बुधवार देर शाम उनकी टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि सुमित निवासी अर्जुन नगर मादक पदार्थ लेकर न्यू सनौली रोड बाइपास से होते हुए जीटी रोड की तरफ आएगा। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए न्यू सनौली रोड बाईपास पर नाकाबंदी कर संदिग्ध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात सामने से संदिग्ध किस्म का एक युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर वापिस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान सुमित पुत्र सुमेर निवासी अर्जुन नगर के रूप में बताई। पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ अनिल की उपस्थिति में युवक की तलाशी ली तो पहनी हुई लोअर की जेब से हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन का वजन करने पर 21 ग्राम पाया गया।

Comments