Wednesday, March 4, 2026
Newspaper and Magzine


710 ग्राम गांजा पत्ती सहित आरोपी गिरफ़्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 6, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 06 मई 2023,थाना चांदनी बाग पुलिस ने देवीपुरी रोड पर गांजा पत्ती बेच रहे युवक गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे 710 ग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान रजत पुत्र वेदप्रकाश निवासी वाल्मीकि बस्ती देवीपुरी रोड के रूप में हुई।

थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप ने बताया कि शुक्रवार को उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली की देवीपुरी रोड पर शमशान घाट के पास एक युवक अवैध रूप से गांजा पत्ती बेच रहा है। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम तुंरत मौके पर पहुंची तो एक युवक टीम को देखकर हाथ में पकड़ी प्लास्टिक की थेली लेकर सनौली रोड की तरफ भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान रजत पुत्र वेदप्रकाश निवासी वाल्मकी बस्ती देवीपुरी रोड के रूप में बताई। पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट की उपस्थिति में युवक की थेली की तलाशी ली गांजा पत्ती बरामद हुई। बरामद गांजा पत्ती का वजन करने पर 710 ग्राम पाया गया। आरोपी के खिलाफ थाना चांदनी बाग में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी रजत को शनिवार को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से आरोपी की जमानत हो गई।

Comments