Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


एटीएम मशीन लूटने का प्रयास मामले में गिरोह के और एक आरोपी को भौंडसी जेल से प्रोडक्शन वारंट लाई पानीपत पुलिस

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 13, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 13 जून 2022, बरसत रोड पर जुलाई 2022 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम मशीन लूटने का प्रयास करने के मामले में और एक आरोपी को सोमवार साय सीआईए वन की टीम भौंडसी जेल से प्रोक्शन वारंट पर लेकर आई।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उक्त मामले में पांच आरोपी दानवीर निवासी गढ़ी भीमा मथूरा, सचिन निवासी कोसली रेवाड़ी, साबिर व अंसार निवासी गोढावली पलवल व समीम निवासी रूपाहेडी नूह की पहले गिरफ्तारी हो चुकी है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथी आरोपी जाहिद खान पुत्र जुहारद्दीन निवासी गोढावली पलवल के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि आरोपी जाहिद की धरपकड़ के लिए सीआईए वन की टीम भरसक प्रयासरत थी। टीम को गत दिनों जानकारी मिली की आरोपी जाहिद को गुरूग्राम पुलिस ने एटीएम कार्ड से फ्रार्ड करने के एक मामले में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर भौंडसी जेल भेज दिया है। पुलिस टीम पूछताछ करने के लिए सोमवार को आरोपी जाहिद को भौंडसी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर पानीपत लेकर आई। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में वारदात में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने पांच साथी आरोपियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस टीम ने पूछताछ के बाद सोमवार को आरोपी जाहिद को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

मामले में पहले पकड़े जा चुके इसके साथी आरोपियों से खुलासा हुआ था:

पुलिस पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ था सभी आरोपी 16 जुलाई 2022 की रात क्रेटा व स्वीफट डिजायर गाड़ी से पानीपत आए। एटीएम मशीन काटने के लिए आक्सीजन व एलपीजी गैस सिलेंडर, कटर व अन्य उपकरण साथ क्रेटा गाड़ी में साथ लेकर आए थे। क्रेटा गाड़ी को एटीएम के साथ खड़ी कर आरोपी शाबिर व समीम एटीएम केबिन में जाकर मशीन को काटने लगा। आरोपी दानवीर व सचिन गाड़ी में बैठे कर निगरानी करने लगे। वही डिजायर गाड़ी में सवार आरोपी अंसार व जाहिद खान आस पास के ऐरिया में गश्त कर रही पुलिस की गाड़ियों पर नजर रख रहे थे। गश्त करते हुए पुलिस की डायल 112 की गाड़ी एटीएम के पास पहुंची तो आरोपी पुलिस की गाड़ी को देखकर अपनी क्रेटा गाड़ी में बैठकर भाग लगे। पुलिस टीम ने आरोपियो को पकड़ने का प्रयास किया तो गाड़ी चला रहे आरोपी दानवीर ने जान से मारने की नियत से पुलिस टीम की और गाड़ी दौड़ा दी और गाड़ी सहित वहा से भाग निकले। पुलिस टीम आरोपियों को पीछा कर रही थी, इसी दौरान आरोपियों की गाड़ी संजय चौक के पास खराब हो गई। आरोपी गाड़ी को वही छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस टीम ने आरोपियों की क्रेटी गाड़ी को कब्जा पुलिस में लेकर जांच करने पर उसकी डिग्गी से एक आक्सीजन सिलेंडर, एक रेगुलेटर, प्लास्कि की पाइप, एक छोटा गैस सिलेंडर, दो कटर, टूल किट व लोहे की राड व डैस बोर्ड से आर.सी, विभिन्न बैंकों के डेबिट कार्ड व अन्य कागजात बरामद किये थे।

इआरवी पर तैनात ईएसआई शमशेर की शिकायत पर थाना तहसील कैंप में मुकदमा दर्ज है:

डायल 112 की गाड़ी पर तैनात ईएसआई शमशेर सिंह ने थाना तहसील कैंप में शिकायत देकर बताया था की 16 जुलाई को वह ईआरवी पर इंचार्ज तैनात था। देर रात वह चालक सिपाही प्रवीन व एसपीओ जरनैल सिंह गश्त करते हुए पीवीआर से बरसत रोड पर जा रहे थे। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम के पास पहुचे तो एटीएम के साथ एक काले रंग की क्रेटा गाड़ी खड़ी दिखाई दी, जिसमें आगे वाली सीट पर दो युवक बैठे हुए थे। एटीएम की और देखा तो अंदर दो लड़के मशीन के साथ तोड़ फोड़ कर चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। इआरवी को रोककर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी पुलिस टीम के साथ हाथा पाई कर गाड़ी में बैठकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने आरोपियों की गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी क्रेटा चालक ने जान से मारने की नियत से सिपाही प्रवीन के उपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की सिपाही ने कुदकर जान बचाई। आरोपी गाड़ी में सवार होकर भागने लगे, पुलिस टीम ने आरोपियों की गाड़ी का पीछा करने के साथ ही वायलेस सेट के माध्यम से कंट्रोल रूम को सूचना दी। पीछा करते हुए डायल 112 की टीम संजय चौक पर पहुंची तो आरोपी क्रेटा चालक व उसके तीनों साथी गाड़ी छोड़कर बारिश का फायदा उठाकर भाग गए। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना तहसील कैंप में आईपीसी की धारा 332,353,307,457,483,420,380,511,34,120बी व पीडीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर क्रेटा गाड़ी को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments