Saturday, May 23, 2026
Newspaper and Magzine


देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, भेजा जेल

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 22, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 22 मई : सीआईए टू पुलिस ने मनाना मोड़ पर एक युवक को देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सौंधापुर गांव निवासी दीपक के रूप में हुई है।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह दोस्तों में रौब दिखाने के लिए करीब दो महीने पहले यूपी के शामली में एक अज्ञात युवक से उक्त देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद खरीदकर लाया था। बाद में वह अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद को साथ लेकर चलने लगा। पुलिस ने आरोपी दीपक के खिलाफ थाना समालखा में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि सीआईए टू पुलिस की एक टीम वीरवार शाम को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान समालखा नई अनाज मंडी के पास थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की सौंधापुर गांव निवासी दीपक लोडेड देसी पिस्तौल लेकर मनाना मोड़ जीटी रोड पर खड़ा है। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम तुरंत मौक पर पहुंची तो सामने खड़ा एक युवक पुलिस टीम को देखकर मनाना फाटक की और तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू किया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान दीपक पुत्र कृष्ण निवासी सौंधापुर के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसकी पहनी हुई जींस पेंट की जेब से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। देसी पिस्तौल को खोलकर जांच की तो लोड मिला। अनलोड करने पर एक जिंदा रौंद मिला।

Comments


Leave a Reply