Thursday, July 16, 2026
Newspaper and Magzine


देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद के साथ आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat Uncategorized , at July 16, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 16 जुलाई : सीआईए थ्री पुलिस ने बापौली अनाज मंडी में एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान छाजपुर कला निवासी अक्षय के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि उनकी एक टीम बुधवार शाम को गश्त के दौरान बापौली में अनाज मंडी के पास थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की छाजपुर कला निवासी एक युवक अवैध हथियार लेकर बापौली अनाज मंडी में शेड के पास घूम रहा है। टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए मौके पर दबिश दी। शेड के पास खड़ा एक युवक पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान अक्षय पुत्र सतपाल निवासी छाजपुर कला के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसकी पहनी लोवर के जेब से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। देसी पिस्तौल की मैग्जीन निकालकर जांच करने पर एक जिंदा रौंद मिला।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह गुरूग्राम में दर्ज हत्या के एक मामले में जेल में बंद था, और बीते मार्च माह में जेल से बेल पर बाहर आया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया जिस युवक की हत्या हुई थी उसके परिजन उससे रंजिश रखते है। इसी चलते वह करीब 2 माह पहले यूपी के गोरखपुर में एक युवक से उक्त देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद 60 हजार रूपए में खरीदकर लाया था। बाद में अवैध देसी पिस्तौल को साथ लेकर चलने लगा। पुलिस ने थाना पुराना औद्योगिक में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर वीरवार को आरोपी अक्षय को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही असला सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments


Leave a Reply