युवक पर राड व डंडो से हमला करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन आरापियों को किया गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 8 अप्रैल 2022, खेत में काम कर रहे युवक पर राड व डंडो से हमला करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन आरापियों को किया गिरफ्तार.आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की लोहे की एक रॉड, एक पाइप व लकड़ी के बिट्टे व एक कार बरामद।
थाना समालखा प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया करीब दो सप्ताह पहले करहंस गांव के खेतों में काम कर रहे करहंस निवासी ऋषिपाल पुत्र ईशवर सिंह पर रॉड व डंडो से हमला करने व जान से मारने की धमकी देने के देने मामले में नामजद मुख्य आरोपी सतनारायण पुत्र सेवा सिह निवासी करहंस सहित तीन आरोपियों को थाना समालखा पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की । पकड़े गए दो अन्य आरोपियों की पहचान गौरव पुत्र राकेश निवासी हथवाला व सन्नी पुत्र तेजपाल निवासी खरड अलुपूर हिसार के रूप में हुई। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनो आरोपी पुलिस पकड़ से बचने के लिए छुपकर रह रहे थे। एक दिन के पुलिस रिमांड के दौरान गिरफ्तार तीनो आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की लोहे की एक रॉड, एक पाइप व लकड़ी के बिट्टे व एक कार बरामद कर रिमांड अवधी पूरी होने पर पुलिस टीम ने तीनो को माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से तीनो आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
पुलिस रिमांड के दौरान की गई पुलिस पुछताछ में आरोपी सतनारायण ने पुरानी रंजिस के चलते साथियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
वारदात का विवरण
बिमला पत्नी कर्ण सिंह निवासी करहंस ने थाना समालखा में शिकायत देकर बताया था कि 25 मार्च को वह खेत में देवर ऋषिपाल, देवरानी प्रेम कुमारी व चार महिला मजदूरों के साथ सरसों की कटाई कर रहे थे। बाद दोपहर करीब 1 बजे गांव निवासी सतनारायण पुत्र सेवा सिह अपने साथ वैगनआर कार में चार अन्य साथियों के साथ खेत में पहुंचा और पिछे-पिछे आरोपी सतनारायण की मा व दो बहने भी वहा पर पहुंच गई। आरोपी सतनारायण ने आते ही लोहे की राड व अन्य आरोपियो ने लोहे की पाईप व लकड़ी के बिट्टो से ऋषिपाल पर ताबड़ तोड़ हमला कर दिया। उन्होने देवर ऋषिपाल को बचाने का प्रयास किया तो तीनो आरोपी महिलाओं ने उनको पीटना शुरू कर दिया। आरोपी सतनारायण ने पिस्तौल निकाल कर ऋषिपाल की तरफ दो फायर किये। साथ आए एक आरोपी लड़के ने आरोपी सतनारायण के फायर करते समय हाथ हर अपना हाथ मार दिया जिसकी वजह से ऋषिपाल गोली लगने से बच गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। आरोपियों के जाने के बाद उसने फोन कर वारदात की सूचना अपने पति कर्ण सिंह व देवर जगबीर को दी। सूचना मिलते ही दोनो गांव के अन्य व्यक्तियों के साथ मौके पर पहुंचे और ऋषिपाल को इलाज के लिए पार्क अस्पताल में भर्ति करवाया। इससे पहले 21 मार्च को भी आरोपी जान से मारने की धमकी दे चुके है। बिमला की शिकायत पर नामजद आरोपियों सहित वारदात में सलिप्त अन्य आरोपियो के खिलाफ चोट मारने सहित जान से मारने की धमकी देने की विभिन्न धाराओं सहित आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की धरपकड़ से प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments