Thursday, March 12, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी रिवाल्वर (सिक्सर) सहित युवक काबू।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 9, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 9 फरवरी 2022, अवैध देसी रिवाल्वर (सिक्सर) सहित युवक काबू। पकड़े गए आरोपी की पहचान रवि निवासी सौधापुर पानीपत के रूप में हुई। सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया मंगलवार को सीआईए-थ्री पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान असंध रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली की एक अज्ञात युवक सौधापुर अड्डे पर संद्विगध रूप से घूम रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दे आरोपित युवक को काबू कर शक के आधार पर तलाशी ली तो पेंट की जेब से अवैध देसी रिवाल्वर (सिक्सर) बरामद हुआ। खोलकर जांच करने पर रिवाल्वर अनलोड मिला। पकड़े गए आरोपी की पहचान रवि पुत्र राजू निवासी नजदीक रेलवे लाईन सौधापुर पानीपत के रूप में हुई। बरामद अवैध देसी रिवाल्वर को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी रवि के खिलाफ थाना पुराना औधोगिक में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने बताया की 6/7 महिने पहले गांव सौधापुर के पास नहर में नहाते समय उसको उक्त देसी रिवाल्वर मिला था।

इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया गिरफ्तार आरोपी रवि को आज माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments