Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्टल सहित आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 14, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 14 सितम्बर 2022, थाना इसराना पुलिस की टीम ने इसराना बस अड्डे के पास से एक युवक को अवैध देसी पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रवीन निवासी लोहारी पानीपत के रूप में हुई।

थाना इसराना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया उनकी एक टीम मंगलवार को गश्त के दौरान इसराना बिजली घर के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म का एक युवक बस अड्डे के नजदीक जैन पेट्रोल पंप के सामने वाहन के इंतजार में खड़ा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस दे आरोपी युवक को काबू कर तलाशी ली तो पेंट की जेब से अवैध देसी पिस्टल बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान प्रवीन पुत्र भीमसिंह निवासी लोहारी पानीपत के रूप में बताई।

इंस्पेक्टर विजय ने बताया पूछताछ में आरोपी प्रवीन से खुलासा हुआ उसे हथियार रखने का शौक है, उसने इसराना में गुड़ बेचने के लिए आए एक अज्ञात रेहड़ी वाले से उक्त देसी पिस्टल मंगलवार को ही 2 हजार रूपए में खरीदा था। अवैध देसी पिस्टल को लेकर वह घर जा रहा था, पुलिस टीम ने इसराना अड्डे के पास गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने बरामद अवैध देसी पिस्टल को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी प्रवीन के खिलाफ थाना इसराना में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments