Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


4.90 ग्राम स्मैक सहित नशा तस्कर गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 12, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 12 फरवरी 2023, सीआईए वन की टीम ने 4.90 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिलाल पुत्र कवर अली निवासी राणा माजरा के रूप में हुई। आरोपी स्मैक को पानीपत आसपास के क्षेत्र में तस्करी करने के लिए उत्तराखंड से कम कीमत पर खरीदकर लाया था।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम शनिवार को गश्त के दौरान सनौली रोड पर टोल टैक्स के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म का एक युवक गांव राणा माजरा की और से पैदल-पैदल गांव गढ़ी बेसिक की तरफ जाएगा। युवक के पास मादक पदार्थ होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानकर तुरंत राणा माजरा गढ़ी बेसिक रोड पर गैस ऐजेंसी के पास पहुंच कर संदिग्ध युवको पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात संदिग्ध किस्म का एक युवक गांव राणा माजरा की और से पैदल आते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने पास आने पर आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान बिलाल पुत्र कवर अली निवासी गांव राणा माजरा के रूप में बताई। पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की उपस्थिति में तलाशी ली तो आरोपी की पहनी हुई लोयर की जेब से स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक का वजन करने पर 4.90 ग्राम पाया गया।

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया आरोपी बिलाल के खिलाफ थाना सनौली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की तो खुलासा हुआ वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने व पानीपत आस पास के क्षेत्र में नशा तस्करी कर शार्टकट तरिके से पैसे कमाने की चाहत में वह करीब 10 दिन पहले स्मैक को उत्तराखंड से कम कीमत पर खरीदकर लाया था। नशा तस्करों के ठीकानों का पता लगा काबू करने व गहनता से पूछताछ करने के लिए पुलिस टीम ने आरोपी बिलाल को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। 

Comments