अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 20 जनवरी 2023, सीआईए वन की टीम ने असंध रोड आसन चौक के पास एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रदीप पुत्र पहल सिंह निवासी गांव खोजकीपुर पानीपत के रूप में हुई।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम वीरवार को गश्त के दौरान अंसध रोड पर गांव उंटला के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक गांव आसन की और से असंध रोड़ की तरफ आएगा। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत आसन चौक पर नाकाबंदी कर संदिग्ध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक संदिग्ध किस्म का युवक गांव आसन की और से पैदल आते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने पास आने पर आरोपी युवक को काबू कर तलाशी ली तो पहनी हुई पेंट की जेब से एक अवैध देसी पिस्तौल 32 बोर बरामद हुआ। देसी पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड पाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान प्रदीप पुत्र पहल सिंह निवासी गांव खोजकीपुर पानीपत के रूप में बताई।
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि आरोपी प्रदीप के खिलाफ थाना मतलौडा में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपी से खुलासा हुआ की वह उक्त देसी पिस्तौल कुछ दिन पहले यूपी के बागपत में एक अज्ञात युवक से 2 हजार रूपए में खरीदकर लाया था। वीरवार को वह उक्त देसी पिस्तौल को बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में आसन मोड़ पर घूम रहा था। पुलिस टीम ने उसे अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार कर लिया। गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी प्रदीप को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments