देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद सहित आरोपी गिरफ्तार. अवैध हथियार रखने के शौक ने भेजा जेल.
BOL PANIPAT , 11 अप्रैल : सीआईए टू पुलिस टीम ने पानीपत हरिद्वार बाइपास स्थित सनौली फ्लाई ओवर पूल के नजदीक एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रसलापुर गांव निवासी आर्यन उर्फ बाबर के रूप में हुई है।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको अवैध हथियार रखने का शौक है। वह अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद करीब 4 महीने पहले यूपी के कैराना में मिले एक अज्ञात युवक से 12 हजार रूपए में खरीदकर लाया था। बाद में वह दोस्तों में रौब दिखाने के लिए अवैध पिस्तौल को साथ लेकर चलने लगा। पुलिस ने आरोपी आर्यन उर्फ बाबर के खिलाफ थाना सनौली में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर शनिवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि सीआईए थ्री पुलिस की एक टीम शुक्रवार देर शाम को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान पुराना हरिद्वार रोड स्थित रिसपुर मोड़ पर थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की पानीपत हरिद्वार बाइपास स्थित सनौली फ्लाई ओवर पूल के नजदीक संदिग्ध किस्म का एक युवक घूम रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान आर्यन उर्फ बाबर पुत्र अदरिश निवासी मदीना कॉलोनी रसलापुर के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसकी पहनी हुइ लोवर की जेब से एक देसी पिस्तौल व एक जिंदा रौंद बरामद हुआ। देसी पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।

Comments