अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT: 02 मई 2023, पानीपत, सीआईए थ्री की टीम ने समालखा में भापरा मोड़ पर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान दीपक पुत्र रणधीर निवासी मयूर विहार कॉलोनी समालखा के रूप में हुई।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम सोमवार को गश्त के दौरान समालखा में बस अड्डे के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक गांव भापरा की औऱ से पैदल पैदल समालखा जीटी रोड की तरफ आ रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत जीटी रोड भापरा मोड़ पर पहुंचकर आने जाने वाले संदिग्ध युवको पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात संदिग्ध किस्म का एक युवक गांव भापरा की और से पैदल आते हुए दिखाई दिया। पास आने पर पुलिस टीम ने युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान दीपक पुत्र रणधीर निवासी मयूर विहार कॉलोनी समालखा के रूप में बताई। तलाशी लेने पर आरोपी की पहनी हुई लोअर की जेब से एक अवैध देसी पिस्तौल 315 बोर बरामद हुआ। देसी पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि आरोपी दीपक के खिलाफ थाना समालखा में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपी से खुलासा हुआ वह दोस्तों में रौब दिखाने के लिए उक्त देसी पिस्तौल करीब 3 महीने पहले यूपी के मैनपुरी जिला के आटा से खरीदकर लाया था। गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी दीपक को मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments