बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार. चोरीशुदा बाइक बरामद.
BOL PANIPAT : 16 मार्च 2023, सीआईए टू की टीम ने विकाश नगर में चोरी की बाइक सहित एक आरोपी को काबू किया। आरोपी की पहचान नीशु पुत्र रामपाल निवासी सिवाह पानीपत के रूप में हुई।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम को बुधवार साय गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि स्पलेंडर बाइक सवार संदिग्ध किस्म का एक युवक विकाश नगर गली नंबर 20 में किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो अरोपी ने अपनी पहचान नीशु पुत्र रामपाल निवासी सिवाह के रूप में बताते हुए उक्त बाइक गत सोमवार 13 मार्च को गांव सिवाह में चौपाल के पास सुनार की दुकान के सामने से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में विजय निवासी सिवाह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ उसने बाइक चलाना का शौक पूरा करने के लिए बाइक चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी नीशु को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में सिवाह निवासी विजय पुत्र सुरजभान ने शिकायत देकर बताया था कि उसकी गांव में सुनार की दुकान है। 13 मार्च की सुबह उसने दुकान के बाहर अपनी स्पलेंडर बाइक खड़ी की थी। बाद दोपहर खाना खाकर वह दुकान पर गया तो बाइक नही मिली। अज्ञात चोर बाइक को चोरी कर ले गया। विजय की शिकायत पर थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments