Thursday, July 30, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 10, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 10 जून 2022, अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार. सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने गांव डाडोला के पास नए बाईपास के नजदीक से एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान बंटी पुत्र कर्मबीर निवासी उझा पानीपत के रूप में हुई। आरोपी से गहनता से पुछताछ में खुलासा हुआ उसने शौक के लिए कुछ समय पहले अज्ञात युवक से उक्त अवैध देसी पिस्तौल खरीदा था। पुलिस टीम ने आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया वीरवार की साय सीआईए-थ्री पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान चोटाला रोड पर डाडोला मोड़ के पास मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक गांव डाडोला की और से नए बाइपास की तरफ पैदल आ रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर तलाशी ली तो आरोपी की पेंट की जेब से अवैध एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान बंटी पुत्र कर्मबीर निवासी उझा पानीपत के रूप में बताई। पुलिस टीम ने बरामद अवैध देसी पिस्तौल को कब्जा पुलिस में लेकर गिरफ्तार आरोपी बंटी के खिलाफ थाना औधोगिक सैक्टर 29 में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानून कार्रवाही अमल में लाई गई।

Comments