Thursday, June 11, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 22, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 22 मार्च: सीआईए टू पुलिस टीम ने रिसालू रोड से सेक्टर 29 में जाने वाली सड़क पर एक युवक को अवैध देशी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान यूपी के सहारनपुर जिले के इब्राहिमपुर गांव निवासी हुसैन के रूप में हुई है।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि शनिवार देर शाम को उनकी एक टीम गश्त के दौरान चौटाला रोड पर थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म का एक युवक रिसालू रोड से सेक्टर 29 की तरफ जाने वाली सड़क पर खड़ा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो सामने खड़ा एक युवक पुलिस टीम को देखकर रिसालू गांव की ओर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई कर कुछ कदमों पर ही युवक को काबू किया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान हुसैन पुत्र अकबर निवासी इब्राहिमपुरा सहारनपुर यूपी के रूप में बताई। तलाशी लेने पर युवक की पेंट की जेब से एक देशी पिस्तौल बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला। 

प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको अवैध हथियार रखने का शौक है। उसने उक्त अवैध देसी पिस्तौल करीब 3 महिने पहले यूपी के कैराना में मिले एक अज्ञात युवक से 15 हजार रूपए में खरीदा था। बाद में पिस्तौल को साथ लेकर चलने लगा। शनिवार को वह अवैध देसी पिस्तौल को साथ लेकर काम की तलाश में यूपी से पानीपत आया था। 
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद अवैध देसी पिस्तौल को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी हुसैन के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर रविवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्याय किरासत जेल भेज दिया।

Comments