Friday, June 12, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 5, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 05 अप्रैल: सीआईए वन पुलिस टीम ने सेक्टर 40 में गंदा नाला पुलिया के पास एक युवक को अवैध देशी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान चुलकाना निवासी मुमताज उर्फ मोनू के रूप में हुई है।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि शनिवार देर शाम को उनकी एक टीम गश्त के दौरान सेक्टर 40 में गंदा नाला पूलिया पर थी। तभी टीम को सेक्टर 40 की और से संदिग्ध किस्म का एक युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू किया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान मुमताज उर्फ मोनू पुत्र हरुण निवासी चुलकाना के रूप में बताई। पुलिस टीम ने युवक की तलाशी ली तो उसकी पेंट की जेब से एक देशी पिस्तौल बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला। 

प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको अवैध हथियार रखने का शौक है। इसी शौक के चलते उसने उक्त देसी पिस्तौल काफी दिन पहले जलमाना गांव निवासी एक युवक से 10 हजार रूपए में खरीदा था। इसके बाद वह पिस्तौल को साथ लेकर चलने लगा। पुलिस ने आरोपी मुमताज के कब्जे से बरामद अवैध देसी पिस्तौल को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर रविवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। 

आरोपी मुमताज उर्फ मोनू का पहले भी अपराधी रिकॉर्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला करने का एक मामला दर्ज है। आरोपी मामले में करीब 1 साल पहले पानीपत जेल से बल पर बाहर आया था।

Comments