चेकिंग के दौरान 31 लाख 85 हजार 100 रूपये कैश पकड़ा. उक्त कैश अलग-अलग स्थान पर चेकिंग के दौरान 12 गाड़ियों से बरामद हुआ.
BOL PANIPAT : 25 सितम्बर 2024, विधानसभा आम चुनाव को जिला में शांतिपूर्ण व भय रहित माहौल में करवाने के लिए पानीपत पुलिस अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आचार सहिता की पालना सुनिश्चित करवाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने मंगलवार देर शाम अलग-अलग स्थान पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग करते हुए 12 कारों से 31 लाख 85 हजार 100 रूपये बरामद किये है। इससे पहले भी पुलिस 30 वाहनों से 93 लाख रूपये कैश पकड़ चुकी है। जिला पुलिस द्वारा जिले व प्रेदश से लगती सीमाओं पर नाकाबंदी की गई है। एसएसटी व एफएसटी की टीमें लगातार चेकिंग कर रही है। संद्विग्ध वाहनों की तलाशी ली जा रही है।
थाना सेक्टर 13/17 पुलिस ने मंगलवार देर शाम जीटी रोड पर राधा स्वामी सत्संग भवन के पास नाकाबंदी कर पानीपत नंबर एक मारूति फ्रॉन्क्स कार से 18 लाख 85 हजार रूपये बरामद किये। 500-500 के नोटों के अलावा एक गड्डी 200 के नोटों की थी। पैसे कार में पीछे की सीट पर बैग में रखे थे। कार चालक ने अपनी पहचान अंसल निवासी पानीपत के रूप में बताई। नगदी की सही जानकारी न देने पर पुलिस ने कैश कब्जे में लेकर डयूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में एफएसटी टीम के हवाले कर दिया।एफएसटी टीम ने कैश ट्रेजरी में जमा करवा दिया। और साथ ही आयकर विभाग को सूचना दी गई है।
सीआईए थ्री पुलिस टीम ने सेक्टर 24 अंसल गेट के पास पानीपत नंबर एक कार से 2 लाख रूपये, सनौली पुलिस ने सनौली नाका पर यूपी नंबर एक कार से 2 लाख रूपये, यातायात पुलिस ने लाल बत्ती चौक पर पानीपत नंबर एक कार से 1 लाख 21 हजार 600 रूपये, यातायात पुलिस की दूसरी टीम ने सुखदेव नगर मोड़ पर एक कार से 1 लाख रूपये, थाना औद्योगिक सेक्टर 29 व किशनपुरा चौकी पुलिस ने गोहाना मोड़ पर पानीपत नंबर एक कार से 1 लाख रूपये, थाना चांदनी बाग पुलिस ने अग्रसेन चौक पर पानीपत नंबर एक कार से 2 लाख 40 हजार रूपये, थाना माडल टाउन व आठ मरला चौकी पुलिस ने आठ मरला चौक पर एक कार से 85 हजार व दूसरी से 90 हजार रूपये, थाना इसराना पुलिस ने नौल्था गांव के पास गुरूग्राम नंबर एक कार से 93 हजार 500 रूपये यही पर चरखी दादरी नंबर कार से 70 हजार रूपये व यूपी नंबर कार से 1 लाख रूपये कैश बरामद किया है ।
कार सवार युवकों द्वारा कैश बारे सही जानकारी न देने व सबूत पेश न करने पर पुलिस ने कैश कब्जे में लेकर एसएसटी व एफएसटी टीम के हवाले कर दिया। उक्त टीमों ने कैश ट्रेजरी में जमा करवा दिया।
आचार सहिता लगने के बाद से 50 हजार रूपये से ज्यादा की राशि बिना प्रुफ के ले जाने पर पाबंदी है।

Comments