अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रोंद सहित आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT, 25 अगस्त : सीआईए वन पुलिस टीम ने यमुना नदी कच्चा बांध के पास एक युवक को अवैध देशी पिस्तौल व जिंदा रौंद सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान भिवानी के बढेसरा गांव निवासी सागर के रूप में हुई है।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि सोमवार शाम को उनकी टीम गश्त के दौरान सनौली टोल टेक्स के पास थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की यमुना नदी कच्चा बांध के पास एक संदिग्ध युवक घूम रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान सागर पुत्र सुरेश निवासी बढेसरा भिवानी के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसकी पहनी हुई लोयर की जेब से एक देशी पिस्तौल बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो एक जिंदा रौंद मिला।
प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको अवैध हथियार रखने का शौक है। इसी शौक के चलते उसने करीब 2 माह पहले यूपी के शामली में एक अज्ञात युवक से उक्त देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद 5 हजार रूपए में खरीदा था। बाद में वह दोस्तों में रौब दिखाने के लिए अवैध देसी पिस्तौल को साथ लेकर चलने लगा। आरोपी सागर के खिलाफ थाना सनौली में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर मंगलवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

Comments